विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम छतरपुर स्थित डिहवार बाबा स्थान पर बुधवार को ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना कर गांव में अमन-चैन, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी एवं पिछड़े समाज की महिलाएं शामिल हुईं।

डिहवार बाबा के संचालक रामप्यारे चेरो के नेतृत्व में महिलाओं ने झारखंड बॉर्डर क्षेत्र में सामूहिक रूप से झाड़ू-बहारन की पारंपरिक रस्म निभाई। इसके बाद सभी महिलाएं डिहवार बाबा के स्थान पर पहुंचीं, जहां रंग-बिरंगे पारंपरिक गीत गाकर बाबा की पूजा-अर्चना की गई।
ग्रामीणों की मान्यता है कि इस पारंपरिक आयोजन के माध्यम से गांव में किसी प्रकार की आफत-विपत्ति न आए और सभी परिवार सुख-शांति से रहें। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने कार्यक्रम का समापन किया और खुशी-खुशी अपने घर लौट गईं।
इस मौके पर रामप्यारे चेरो, दीनदयाल विश्वकर्मा, रमाकांत विश्वकर्मा, शिवकुमार यादव, राजेश कुमार यादव, इंकुवारी देवी, सुधानी देवी, मीना देवी, बुधनी देवी, मंजू देवी, राजमती देवी, रानी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में शिव यादव ने सहयोग किया।











