विंढमगंज (सोनभद्र)। भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा की काशी क्षेत्रीय कार्यसमिति की संशोधित सूची जारी की है। इसमें सोनभद्र जिले के विनोद सिंह गौड़ को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

11 नवंबर 2026 को जारी सूची में विनोद सिंह गौड़ का नाम उपाध्यक्ष पद के लिए शामिल किया गया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जनजाति समाज के लोगों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विनोद सिंह गौड़ को नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया।












