कोन (सोनभद्र)। जिला विद्यालय निरीक्षक, सोनभद्र के आदेशानुसार सोमवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज कोन में मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र जनपदों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक वर्ग में कौशल राज (सोनभद्र), आनंद यादव (मिर्जापुर), कृष्ण कुमार (भदोही) और पवन कुमार (सोनभद्र) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में दिव्यांशी कुमारी, रूपा कुमारी, परीधि कुमारी, संध्या कुमारी, अर्तिमा कुमारी, पूजा कुमारी और यामिनी कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इसी क्रम में जूनियर अंडर-17 बालक वर्ग में अभय उपाध्याय (भदोही), अभय कुमार (मिर्जापुर), शिवम कुमार (सोनभद्र), आयुष कुमार (मिर्जापुर), अभियान यादव (मिर्जापुर), मोनू यादव (मिर्जापुर), शशिकांत (सोनभद्र), नीतीश कुमार (सोनभद्र) और गौरव यादव (मिर्जापुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में उजाला यादव (मिर्जापुर), दिव्या कुमारी (सोनभद्र), नरगिस (मिर्जापुर) और वेदिका (सोनभद्र) ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में रतन, संदीप, भोले शंकर, अंकित यादव, चमन राय, प्रियांशु यादव सहित अन्य प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सोनम, गीता कुमारी और आरती कुमारी सहित अन्य खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया गया।
प्रधानाचार्य ने सभी सहयोगियों का जताया आभार
विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेशानुसार विद्यालय में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के सभी अध्यापकों और कर्मचारियों ने पूरी मेहनत एवं लगन के साथ सहयोग किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में लाल मुहम्मद, अनुराग यादव और शांति देवी ने अपनी भूमिका निभाई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता एवं शिक्षकगण शिशिर कुमार, विजय कुमार रावत, सूर्यकांत कुशवाहा, राम भागवत पटेल, श्रीकांत, अनुराग सिंह यादव, अरविंद कुमार, नीरज कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह, नान्हक चंद, अमरनाथ भारती, बलवंत शर्मा, आनंद कुमार सिंह, अभिषेक, अशोक कुमार मिश्र, राम सकल, प्रेम प्रकाश, तैबुननिशा, गीता देवी, सुनीता देवी, चिंता, कार्यालय सहायक बजरंगीलाल, अतुल कुमार सहित कर्मचारी विनोद कुमार, अंजनी वशिष्ठ, राजेश, रसीला देवी आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यालय परिसर में खेल भावना और उत्साह का माहौल रहा। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।










