
विंढमगंज (सोनभद्र) छठ महापर्व के दौरान क्षेत्र में जगह–जगह कूड़े–कचरे का अंबार और बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर प्रकाशित खबर का आखिरकार असर देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम पंचायत स्तर पर जेसीबी मशीन लगाकर सफाई अभियान शुरू करा दिया गया।
बताते चलें कि पिछले दिनों दीपावली पर्व के दौरान बुटबेढ़वा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ था। इससे श्रद्धालुओं एवं स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। दूसरी तरफ छठ महापर्व आ गए लेकिन सफाई अभियान पर काम चालू नहीं हुआ था इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।खबर का संज्ञान लेते हुए ग्राम प्रतिनिधि स्वयं मौके पर पहुंचकर खड़े हुए और जेसीबी मशीन के माध्यम से कूड़ा-कचरा हटवाने का कार्य शुरू कराया। सफाई अभियान शुरू होने से स्थानीय लोगों ने राहत की उम्मीद जताई है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह नियमित रूप से साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाए तो क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। वहीं, लोगों ने उम्मीद जताई कि यह अभियान केवल खबर प्रकाशित होने तक ही सीमित न रहे, बल्कि नियमित रूप से सफाई व्यवस्था कायम रखी जाए।फिलहाल खबर का असर जमीन पर दिखने लगा है, अब देखना होगा कि स्वच्छता की यह पहल अधिकारियों तक कितनी नियमित रहती है। और कितना अधिकारी संज्ञान में लेते हैं।












