October 13, 2026 3:43 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, मतदाता सूची दुरुस्त करने में जुटा तहसील प्रशासन एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिए निर्देश, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और विलोपित नामों का सत्यापन करने पर जोर दुद्धी, सोनभद्र। विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में दुद्धी तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें तहसील क्षेत्र के सभी सुपरवाइजरों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीएम ने कहा कि स्वच्छ और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं का सत्यापन करने तथा 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को चिह्नित कर उनका फॉर्म-6 भरवाने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी पात्र युवा मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। विलोपित नामों का होगा भौतिक सत्यापन एसडीएम ने मतदाता सूची से हटाए गए नामों के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीएलओ संबंधित मतदाताओं के घर जाकर भौतिक सत्यापन करें। जांच में कोई पात्र मतदाता सूची से बाहर पाया जाता है तो नियमानुसार आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरवाकर उसका नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाए। लापरवाही पर होगी कार्रवाई एसडीएम ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बीएलओ को निर्धारित समयसीमा के भीतर सत्यापन और आवेदन संबंधी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में तहसील प्रशासन के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे।

27 रनों से जीता इंग्लैंड, भारत के खिलाफ 2-1 से जीती वनडे सीरीज

ENG vs IND: इंग्लैंड ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में भारत को 27 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 387 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय टीम कप्तान रोहित शर्मा के शानदार शतक के बावजूद 50 ओवर में सात विकेट पर 360 रन ही बना सकी।

भारत ने 388 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए संयमित शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंदों में 138 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और पांच छक्के शामिल रहे। रोहित ने शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 147 रनों की मजबूत साझेदारी कर भारत को मुकाबले में बनाए रखा। हालांकि रोहित के 260 के कुल स्कोर पर आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई और अंतिम 10 ओवरों में लगातार विकेट गिरने से टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। बेन डकेट ने 141 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि जेकब बेथेल ने 91, जो रूट ने 74 और जोस बटलर ने 41 रन बनाकर टीम को तीन विकेट पर 387 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

भारत की ओर से शुभमन गिल ने 84 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल था। विराट कोहली ने 60 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 74 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होने के बाद भारत की जीत की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं। ईशान किशन 14, श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले, केएल राहुल 12 और अक्षर पटेल केवल दो रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप सिंह 15 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इंग्लैंड की जीत के सबसे बड़े नायक ऑलराउंडर सैम करन रहे, जिन्होंने अपने अंतिम स्पैल में शानदार गेंदबाजी करते हुए 75 रन देकर चार विकेट झटके और भारतीय मध्यक्रम को बिखेर दिया। उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने 27 रनों से मुकाबला जीतते हुए सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया।

Digital Bharat News
Author: Digital Bharat News

Digital Bharat News डेस्क पर प्रकाशित प्रत्येक समाचार हमारी संपादकीय टीम की सख्त जांच-परख और सत्यापन प्रक्रिया से गुजरता है। हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, विशेष साक्षात्कार और रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा तथ्यों, स्रोतों और संदर्भों के आधार पर सावधानीपूर्वक सत्यापित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष, सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण घटना की प्रमाणिक और संतुलित जानकारी प्राप्त कर सकें।

error: Content is protected !!