November 11, 2026 6:24 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

भैया दूज पर बहनों ने निभाई अनोखी परंपरा, रेंगनी के कांटे से जीभ में चुभाकर मांगी भाइयों की दीर्घायु की कामना

विंढमगंज (सोनभद्र)। विंढमगंज क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक भैया दूज का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर रामलीला फड़, सूर्य मंदिर परिसर सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बहनें एकत्रित हुईं और सामूहिक रूप से परंपरागत पूजा-अर्चना की।

इस दौरान बहनों ने रेंगनी के कांटे से अपनी जीभ में प्रतीकात्मक रूप से चुभाकर भाइयों के प्रति अनजाने में कही गई गलत बातों के लिए क्षमा मांगी। इसके बाद गोबर से बनी आकृति की डंडों से कुटाई करने की परंपरा निभाई गई। मान्यता है कि इस रस्म के माध्यम से बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं।

पूरे क्षेत्र में इस पारंपरिक पर्व को लेकर उत्साह देखने को मिला। बहनों ने विधि-विधान से पूजा कर भाई-बहन के अटूट रिश्ते की परंपरा को आगे बढ़ाया।

 

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!