October 14, 2026 3:18 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

मण्डलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अब 26 अक्टूबर से दौड़ेंगे खिलाड़ी

मण्डलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अब 26 अक्टूबर से दौड़ेंगे खिलाड़ी

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE
सोनभद्र। मण्डलीय रैली एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तिथियों में संशोधन किया गया है। अब यह प्रतियोगिता 26, 27 और 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी। पहले इसका आयोजन 15 से 17 अक्टूबर तक निर्धारित था। प्रतियोगिता का आयोजन राजा शारदा महेश इंटरमीडिएट कॉलेज, राबर्ट्सगंज में किया जाएगा।जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह की ओर से जारी संशोधित आदेश के अनुसार, संयुक्त शिक्षा निदेशक, विंध्याचल मण्डल, मीरजापुर के निर्देश पर प्रतियोगिता की तिथियों में बदलाव किया गया है।

प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक निर्धारित होने के कारण मण्डलीय प्रतियोगिता के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।विद्यालयों को नई तिथियों के अनुसार तैयारी के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आयोजक विद्यालय, राजा शारदा महेश इंटरमीडिएट कॉलेज, राबर्ट्सगंज को भी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी।

DINESH UPADHYAY
Author: DINESH UPADHYAY

सोनभद्र ब्यूरो चीफ: दिनेश उपाध्याय (ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) Digital Bharat News - एक विश्वसनीय वेब-आधारित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की ताज़ा, सटीक एवं विश्वसनीय खबरों को जनता तक तेज़ी से पहुँचाना, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना तथा समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देना है। 🌐 Website: https://digitalbharatnews.com/ Digital Bharat News – सच के साथ, हर पल आपके साथ।

error: Content is protected !!