विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना विंढमगंज पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 26 लीटर 280 एमएल अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में विंढमगंज पुलिस ने 26 सितंबर 2026 को यह कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से 48 बोतल 180 एमएल रॉयल स्टैग, 24 बोतल 375 एमएल रॉयल स्टैग तथा 48 बोतल 180 एमएल स्टर्लिंग रिजर्व B7, कुल 26 लीटर 280 एमएल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुरारी राम पुत्र लगन राम, उम्र करीब 41 वर्ष, निवासी ग्राम संध्या, थाना बिशुनपुरा, जनपद गढ़वा, झारखंड तथा सुरेंद्र राम पुत्र ललन राम, निवासी वार्ड नंबर-14, ग्राम संध्या, थाना बिशुनपुरा, जनपद गढ़वा, झारखंड के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने बरामद शराब व वाहन को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थाना विंढमगंज के उपनिरीक्षक रामधनी सिंह, कांस्टेबल भूपेंद्र पांडेय, कांस्टेबल राजसोनकर तथा कांस्टेबल आयुष्मान सिंह शामिल रहे।











