October 1, 2026 3:24 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

नए शिक्षकों के स्वागत से विद्यालय में जगी बेहतर शिक्षा की उम्मीद

विंढमगंज। थाना क्षेत्र के मुड़ीसेमर स्थित कंपोजिट विद्यालय में नवागत शिक्षक राजकमल यादव एवं अध्यापिका मोनिका जायसवाल का ग्रामवासियों एवं समाजसेवी लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

स्वागत कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि दोनों शिक्षकों के अनुभव, मेहनत और कुशल मार्गदर्शन से विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण और बेहतर होगा तथा बच्चों की शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी।

ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय, शिक्षक, अभिभावक और समाज के बीच आपसी सहयोग आवश्यक है। नए शिक्षकों के आगमन से विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।इस अवसर पर डॉ. राकेश पासवान, सरजू यादव, रमेश सिंह एडवोकेट, मनोज पासवान, श्रवण पासवान, मंटू पासवान, बृजकिशोर यादव, मुकेश पासवान, प्रेम यादव, प्रतोष कुशवाहा सहित अन्य ग्रामीण एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!