November 20, 2026 12:39 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

विंढ़मगंज में गुमती का ताला तोड़कर हजारों की चोरी 

 

विंढमगंज (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात्रि चोरों ने एक गुमटी को निशाना बनाते हुए उसके ताले तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में चोरी की वारदात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात चोरों ने घात लगाकर गुमटी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे पेट्रोल, धूम्रपान सामग्री, गुटखा सहित विभिन्न प्रकार के किराना सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई जा रही है।घटना की जानकारी होने पर गुमटी संचालक विनोद पासवान पुत्र सुग्रीव पासवान ने तत्काल नजदीकी विंढमगंज थाने को सूचना दी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रीय दुकानदारों एवं ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा करने की मांग की है।

Ajay kumar Gupta
Author: Ajay kumar Gupta

Ajay gupta

error: Content is protected !!