ब्रेकिंग
ओबरा/सोनभद्र।छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने पूरी की तैयारियां, घाटों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम।
सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE
ओबरा, दुद्धी और राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्रों में छठ महापर्व पर लाखों श्रद्धालु करेंगे सूर्य उपासना।
जिले भर में 188 स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन, घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब।
आज शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं, कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा व्रत का पारण।
ओबरा की रेणुका नदी के तट पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान।
ओबरा ईओ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि व्रती महिलाओं और उनके परिजनों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
रात में देवी जागरण और प्रसाद वितरण का होगा आयोजन, छठ घाटों पर भक्तिमय माहौल।
तीन दिनों तक कठिन निर्जला व्रत रखकर महिलाएं करती हैं छठी मैया और भगवान सूर्य की उपासना।
प्रशासन व्यवस्था सुरक्षा को लेकर मुस्तैद दिखी जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाया गया है ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी ना हो।
















