November 18, 2026 12:11 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE
ओबरा/सोनभद्र।छठ पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट।

एसपी अभिषेक वर्मा ने चोपन और ओबरा के छठ घाटों का किया निरीक्षण।

ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से घाटों पर निगरानी।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ तैनात।

गहरे पानी में नहीं जाने की पुलिस ने की अपील।

रात्रि में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिएअतिरिक्त पुलिस बल तैनात,छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट,ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी,एसडीआरएफ-एनडीआरएफ की टीमें तैनात छठ महापर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सोनभद्र पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के साथ चोपन और ओबरा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं दुद्धी क्षेत्र में भी अधिकारियों ने घाटों का निरीक्षण किया।छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। घाटों और पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, जबकि ड्रोन के जरिए भी नजर रखी जा रही है।श्रद्धालुओं को अनाउंसमेंट और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से गहरे पानी में नहीं जाने की अपील की जा रही है। वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं।रात्रि के समय घाटों पर महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।

DINESH UPADHYAY
Author: DINESH UPADHYAY

सोनभद्र ब्यूरो चीफ: दिनेश उपाध्याय (ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) Digital Bharat News - एक विश्वसनीय वेब-आधारित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की ताज़ा, सटीक एवं विश्वसनीय खबरों को जनता तक तेज़ी से पहुँचाना, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना तथा समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देना है। 🌐 Website: https://digitalbharatnews.com/ Digital Bharat News – सच के साथ, हर पल आपके साथ।

error: Content is protected !!