September 15, 2026 12:25 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

डिजिटल भारत न्यूज़ की खबर का संज्ञान, पूर्ति निरीक्षक ने परिवार से की मुलाकात

 

कोन/सोनभद्र। डिजिटल भारत न्यूज़ द्वारा प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए पूर्ति निरीक्षक निर्मल सिंह दिनांक 14 सितंबर 2026 को कोटेदार विजय कुमार के साथ फूल कुंवरी देवी के घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी स्थिति एवं समस्याओं की जानकारी ली।

 

पूर्ति निरीक्षक निर्मल सिंह ने परिवार की स्थिति को देखते हुए अपने स्तर से कुछ आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई। इसके साथ ही परिवार द्वारा उपलब्ध कराए गए आवश्यक कागजातों के आधार पर राशन कार्ड की प्रक्रिया में फीडिंग कराकर परिवार को इसकी जानकारी दी गई।

पूर्ति विभाग की इस पहल से परिवार को राहत मिली है। वहीं, डिजिटल भारत न्यूज़ की खबर के बाद संबंधित विभाग द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने से क्षेत्र में इसकी सराहना की जा रही है।

VIKASH RAGHUWANSHI
Author: VIKASH RAGHUWANSHI

संपादक | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 कचनरवा/कोन, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश 📰 स्थानीय खबरों की बुलंद आवाज़ समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए सदैव तत्पर। गांव, गरीब और आम जनता की आवाज़ को प्रमुखता से उठाना मेरा उद्देश्य है। सच • निष्पक्षता • जनसेवा जनहित के मुद्दों को सामने लाना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना मेरा संकल्प है।

error: Content is protected !!