विंढमगंज, सोनभद्र। विंढमगंज क्षेत्र में एनएच-39 पर सड़क में बिखरी गिट्टी राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर फैली गिट्टी के चलते दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना हुआ है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुवर होटल के सामने एक ओर से ट्रेलर और दूसरी ओर से गिट्टी लदा टीपर गुजर रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों के साइड से सटने के कारण गिट्टी लदे टीपर की ट्रॉली का ढक्कन खुल गया और उसमें भरी गिट्टी भरभराकर सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।खबर लिखे जाने तक सड़क पर गिट्टी बिखरी हुई थी, जिससे आवागमन में परेशानी बनी हुई थी। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क पर बिखरी गिट्टी को तत्काल हटवाने की मांग की है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।











