विंढमगंज/सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह पंचायत भवन में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर एवं बूथ कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी मिर्जापुर रामविचार गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें और गांव-गांव पहुंचकर पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों से लोगों को अवगत कराएं। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।
वहीं बसपा जिला उपाध्यक्ष सोनभद्र सेकरार अहमद ने कहा कि महंगाई की मार गरीब जनता झेल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम जनता की समस्याओं को समझने और उनके बीच संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष दुद्धी संदीप भारती, जोन प्रभारी राजकुमार भारती, यूथ नेता यथार्थ जायसवाल, सेक्टर अध्यक्ष सुरेश देहाती, त्रिभुवन भारती, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता, जगदंबा भारती, ऐनुल सिद्दीकी, संजय डीजे, लग्न उरांव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।











