October 9, 2026 12:35 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

NH-39 पर मरम्मत कार्य शुरू, संबंधित विभाग ने लिया संज्ञान

NH-39 पर मरम्मत कार्य शुरू, संबंधित विभाग ने लिया संज्ञा

विंढमगंज, सोनभद्र। विंढमगंज मुख्य बाजार स्थित NH-39 पर मां काली मंदिर के पास बने बड़े गड्ढे को लेकर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। लंबे समय से सड़क पर बने गड्ढे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गड्ढे के चलते इस स्थान पर दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी।

मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद 29 सितंबर 2026 को संबंधित विभाग ने संज्ञान लेते हुए सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। मौके पर गड्ढे को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। मरम्मत कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है।

 

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी। अब मरम्मत कार्य शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।

लोगों ने उम्मीद जताई कि मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाएगा, ताकि सड़क दोबारा जल्द खराब न हो और राहगीरों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

Prem Chand
Author: Prem Chand

error: Content is protected !!