(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)
विंढमगंज/सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत क्षेत्र में विभिन्न सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में संध्या 7 बजे सूर्य मंदिर छठ घाट एवं भारती इंटर कॉलेज परिसर में आशीर्वाद दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
महिलाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीपों से आकर्षक रंगोली सजाकर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र के समक्ष केक काटा गया तथा उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इससे पूर्व सेवा संकल्प अभियान के तहत सूर्य मंदिर छठ घाट पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों ने घाट परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
आशीर्वाद दीपोत्सव एवं सेवा कार्यक्रम में रामनरेश पासवान, वीरेंद्र चौधरी,रवि जायसवाल, संजय कुमार गुप्ता,अनिल गुप्ता, अवधेश गुप्ता,अमित केसरी, नंदकिशोर गुप्ता,राकेश कुमार केसरी, सेक्रेटरी सुनील श्रीवास्तव, सफाई कर्मी सुहेल, मुन्ना पासवान, नंदलाल भारती, रूपा देवि ग्राम प्रधान तारा देवी,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता का संदेश देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा संकल्प के रूप में मनाया गया।











