September 15, 2026 12:23 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

दुद्धी प्रेस क्लब में हिंदी का गौरव, पत्रकारों का हुआ सम्मान

हिंदी दिवस पर आयोजित गोष्ठी में एसडीएम ने दैनिक व राजकीय कार्यों में हिंदी के अधिक प्रयोग पर दिया जोर

(दुद्धी, सोनभद्र) हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को दुद्धी प्रेस क्लब के तत्वावधान में गोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान और गौरवशाली संस्कृति का आधार है।

पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने और लोगों को जोड़ने में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में भी हिंदी का दायरा लगातार बढ़ रहा है। दैनिक जीवन के साथ-साथ राजकीय कार्यों में भी हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग कर इसके सम्मान को बढ़ाना चाहिए।नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि हिंदी देश को एक सूत्र में पिरोने वाली भाषा है। वहीं म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने ग्रामीण अंचलों में हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश भारती ने हिंदी के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक योगदान पर विचार रखे।इस अवसर पर अतिथियों ने स्थानीय पत्रकारों को डायरी और पेन भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन दुद्धी प्रेस क्लब अध्यक्ष रमेश यादव ने किया।

इस मौके पर क्लब के संरक्षक उपेंद्र कुमार तिवारी, सचिव रवि सिंह, इब्राहिम खान, विमल यादव, दैवी शक्ति राजा,ओम प्रकाश रावत,सेराजुल, मनीष, विवेक, जगत नारायण विश्वकर्मा,सेराज खान समेत बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार, प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Digital Bharat News
Author: Digital Bharat News

Digital Bharat News डेस्क पर प्रकाशित प्रत्येक समाचार हमारी संपादकीय टीम की सख्त जांच-परख और सत्यापन प्रक्रिया से गुजरता है। हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, विशेष साक्षात्कार और रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा तथ्यों, स्रोतों और संदर्भों के आधार पर सावधानीपूर्वक सत्यापित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष, सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण घटना की प्रमाणिक और संतुलित जानकारी प्राप्त कर सकें।

error: Content is protected !!