October 7, 2026 3:21 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

शारदीय नवरात्रि को लेकर पीस कमेटी की बैठक

थाना अध्यक्ष ने डीजे की तेज आवाज पर नियंत्रण और शांतिपूर्ण आयोजन के दिए निर्देश

विंढमगंज, सोनभद्र। आगामी शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को विंढमगंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी, सदस्य, ग्राम प्रधान एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

थाना अध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से त्योहार को आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने डीजे की तेज आवाज पर नियंत्रण रखने, निर्धारित ध्वनि सीमा एवं समय का पालन करने तथा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस प्रशासन शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क रहेगा।

बैठक में ग्राम प्रधान दिनेश यादव, सुरेंद्र पासवान, प्रधान संजय कुमार गुप्ता, राजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार, सरजू प्रसाद, उपेंद्र कुमार, चंदन कुशवाहा, विजय, लिपट गुप्ता, मुन्ना पासवान,रामकिशुन, अंकित कुमार, राजू, संजय सहित विभिन्न गांवों के दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!