विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के धरती डोलवा गांव में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर शिव समर्पण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

सर्वसम्मति से मुन्ना पासवान को अध्यक्ष चुना गया। पूर्व अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं त्रिभुवन भारती को उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक का संचालन ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान ने किया।
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष—मुन्ना पासवान, उपाध्यक्ष—त्रिभुवन भारती, कोषाध्यक्ष—मंजेश पासवान एवं पंकज पासवान, संरक्षक—देव कुमार पासवान, सोबरन निराला, देवा पासवान, महेंद्र पासवान एवं मुंशी पासवान शामिल हैं।व्यवस्थापक के रूप में नंदलाल भारती, गिरवर पासवान, मुन्ना उरांव, घुरा विश्वकर्मा, अमेरिका पासवान एवं संजय डीजे को जिम्मेदारी दी गई। वहीं संयोजक की जिम्मेदारी अमरेश भारती एवं नंदलाल उरांव को सौंपी गई।
समिति के पदाधिकारियों ने दुर्गा पूजा को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सहयोग की अपील की।











