October 7, 2026 3:21 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

स्कूल जा रहे चार छात्र छात्राओं को नाबालिक बाइक सवार युवक ने मारी टक्कर सभी घायल,रेफर 

(दुद्धी, सोनभद्र)दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गांव में दुद्धी-आश्रम मार्ग पर मंगलवार को विद्यालय से करीब एक किलोमीटर पहले सड़क हादसे में चार छात्र घायल हो गए। सभी छात्र कटौंधी गांव निवासी बताए गए हैं और झारोकला स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 से 10 तक पढ़ते हैं।

हादसे में अजय कुमार (13) को हल्की चोट आई, जबकि उसके छोटे भाई विजय (9) के दाहिने पैर व बाएं हाथ में फ्रैक्चर बताया गया। सीता (16) के दाहिने पैर में सूजन समेत दोनों पैरों में चोट आई है। वहीं सीमा (13) के हाथ-पैर में सामान्य चोट लगी है। इसी दौरान झारोकला से कन्हैयाघुटरा जा रहे बाइक सवार अनुराग (14), पुत्र शर्मा धीरकार, को भी हल्की चोट लगी।

घटना की सूचना पर 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. मुस्कान ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्रों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Ravi Kumar
Author: Ravi Kumar

दुद्धी/संवाद/ रवि सिंह/सोनभद्र

error: Content is protected !!