September 18, 2026 2:36 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

कनहर नदी में अवैध बालू खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)

विंढमगंज/सोनभद्र। विंढमगंज वन रेंज के बैरखड़ बीट अंतर्गत कूदरी गांव के समीप कनहर नदी में शुक्रवार की अलसुबह अवैध रूप से बालू खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। पकड़ा गया ट्रैक्टर आशीफ पुत्र अनवर का बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम की आहट मिलते ही नदी से बालू लादकर निकल रहे कई अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालक अपने वाहनों को छिपाकर वन विभाग की टीम के जाने का इंतजार करने लगे। वहीं, पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को वन विभाग की टीम रेंज कार्यालय ले आई और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

 

वन विभाग के अनुसार, मामले में भारतीय वन अधिनियम-1927 की धारा 41/42 एवं 69 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

 

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों क्षेत्र के पकरी, हरपुरा, पतरीहा, डुमरा, फुलवार, जोरूखाड़ सहित दर्जनों गांवों के आसपास कनहर और मलिया नदी से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के माध्यम से कथित रूप से अवैध बालू खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक खनन के बाद बालू को क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचे जाने की बात भी सामने आ रही है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन से जहां नदियों के प्राकृतिक स्वरूप को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं सरकार को राजस्व की भी क्षति हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभागों से अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने तथा इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

 

विंढमगंज वन क्षेत्राधिकारी रत्नेश यादव ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गश्त के दौरान अवैध खनन कर बालू का परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया है। वाहन को कब्जे में लेते हुए वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।

Nitesh Kumar
Author: Nitesh Kumar

Nice

error: Content is protected !!