August 27, 2026 5:20 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

सर्पदंश से किसान की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में गई जान

 

विंढमगंज थाना क्षेत्र के धुमा गांव में गुरुवार को सर्पदंश से 46 वर्षीय किसान नागेंद्र यादव की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह घर के पास स्थित कुएं में गिरे चूहे को निकालने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घास में छिपे एक विषैले सर्प ने उनके पैर में डंस लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़-फूंक कराने के लिए दूसरे गांव ले गए, जिससे उपचार में करीब दो घंटे की देरी हो गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।मृतक नागेंद्र यादव खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो विवाहित बेटियां और एक पुत्र है, जिसका विवाह अभी होना बाकी है। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है।

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या अन्य पारंपरिक उपायों में समय न गंवाएं। ऐसे मामलों में तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर उपचार कराना ही मरीज की जान बचाने का सबसे प्रभावी तरीका है।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!