November 16, 2026 5:19 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

कचनरवा बाजार में 5 महीने से खराब पड़ा हैंडपंप, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण

कचनरवा, कोन (सोनभद्र)। कचनरवा बाजार में पंचायती विभाग का एक हैंडपंप पिछले करीब पांच महीनों से खराब पड़ा हुआ है। इसके चलते बाजार आने-जाने वाले लोगों और स्थानीय ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण यहां पेयजल के लिए हैंडपंप पर ही लोगों की निर्भरता रहती है। इसके बावजूद पांच महीने बीत जाने के बाद भी संबंधित विभाग की ओर से हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं पंचायती विभाग के संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए खराब हैंडपंप की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि आम जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

VIKASH RAGHUWANSHI
Author: VIKASH RAGHUWANSHI

संपादक | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 कचनरवा/कोन, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश 📰 स्थानीय खबरों की बुलंद आवाज़ समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए सदैव तत्पर। गांव, गरीब और आम जनता की आवाज़ को प्रमुखता से उठाना मेरा उद्देश्य है। सच • निष्पक्षता • जनसेवा जनहित के मुद्दों को सामने लाना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना मेरा संकल्प है।

error: Content is protected !!