October 7, 2026 3:20 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

वन भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास, वन विभाग ने ट्रैक्टर जब्त किया

विंढमगंज, सोनभद्र। सुईचट्टान बीट में वन भूमि पर जोत-कोड़ कर अतिक्रमण के प्रयास के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई की। विभाग के अनुसार, 6 अक्टूबर को करीब 11:30 बजे हरनाकछार निवासी उमेश कुमार पुत्र फजीहत और कमलेश कुमार पुत्र गंगाधर वन भूमि पर जोत-कोड़ कर अतिक्रमण का प्रयास कर रहे थे।

मामले की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी के निर्देश पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण की कार्रवाई को रुकवाया। वनकर्मियों ने मौके से एक ट्रैक्टर मय कल्टीवेटर बरामद कर विभागीय कब्जे में लिया। इसके बाद दोनों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम-1927 (यथासंशोधित 2000) की धारा 26 के तहत अपराध पंजीकृत किया गया।

वन विभाग के मुताबिक, मामले में अग्रिम विभागीय एवं विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!