October 10, 2026 2:58 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

विंढमगंज में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

विंढमगंज (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरपुरा गांव के समीप बैरखड़ बीट अंतर्गत बालू के कथित अवैध परिवहन का मामला सामने आया है। वन विभाग ने इस मामले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और करीब एक घन मीटर बालू बरामद करते हुए भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


विभागीय अभिलेख के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 की रात करीब 1:15 बजे हरपुरा गांव के समीप बालू का अवैध परिवहन किए जाने के मामले में राजेंद्र गुप्ता पुत्र भोला गुप्ता, निवासी हरपुरा, थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्र तथा एक-दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इस प्रकरण में भारतीय वन अधिनियम, 1927 (यथासंशोधित 2000) की धारा 41/42 एवं 69 के अंतर्गत अपराध पंजीकृत किया गया है।कार्रवाई के दौरान नीले रंग का एक पावरट्रैक ट्रैक्टर, मॉडल नंबर 434E7, एक ट्रॉली और लगभग एक घन मीटर बालू बरामद किया गया। विभागीय विवरण में ट्रैक्टर का चेचिस नंबर T053792929R तथा इंजन नंबर ENTE 2395 दर्ज है। बरामद ट्रैक्टर पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था।वन विभाग द्वारा मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। बालू के स्रोत और परिवहन से संबंधित अन्य तथ्यों की जानकारी विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!