September 28, 2026 3:49 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

कचनरवा में दुर्गा पूजा समारोह को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, भव्य आयोजन का लिया गया निर्णय

कचनरवा (नेरूइयादामर)/कोन/सोनभद्र। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं दुर्गा पूजा समारोह को श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। दुर्गा पूजा समारोह के आयोजन को लेकर रविवार, 27 सितंबर 2026 को कचनरवा गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर-कचनरवा(नेरूइयादामर) में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठ पदाधिकारियों, समिति के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान दुर्गा पूजा समारोह के आयोजन को लेकर ग्रामीणों के बीच व्यापक विचार-विमर्श किया गया। ग्रामीणों से बातचीत एवं उनके समर्थन के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी मां दुर्गा की पूजा एवं समारोह का आयोजन पूरी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ किया जाएगा।

बैठक में पूजा समारोह की तैयारियों, साफ-सफाई, पूजा स्थल की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, प्रसाद वितरण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

समिति में पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय

बैठक में सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं। इसमें अयोध्या प्रसाद को अध्यक्ष, नरेश यादव को उपाध्यक्ष, अनुप चन्द्रवंशी को कोषाध्यक्ष, जयमंगल सिंह को उपकोषाध्यक्ष, दीपक जायसवाल को संरक्षक तथा निर्मल कुमार को व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई।

वहीं रामअधार सिंह को महामंत्री, अमरदेव गिरी को सचिव, अनिल कुमार पाण्डेय को उपमहामंत्री, विजय माधव को उपसचिव, प्रेम सिंह को उपसंयोजक, राजनाथ यादव को मुख्य सलाहकार, वचन सिंह को उपसलाहकार, गोपाल यादव को उपसंरक्षक, मोतीलाल चं० को व्यवस्थापक प्रमुख तथा मनोज यादव को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि गांव के लोगों को एकजुट करने और आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का अवसर भी है। सभी लोगों से अपील की गई कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।

ग्रामीणों में दिखा उत्साह

दुर्गा पूजा समारोह को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। बैठक में मौजूद लोगों ने आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की बात कही। समिति की ओर से कहा गया कि पूजा समारोह के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से पूरी करने का प्रयास किया जाएगा।

समिति के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि पूजा समारोह को शांतिपूर्ण, अनुशासित और आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने में सभी लोग सहयोग करें। साथ ही युवाओं से भी आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित ग्रामीणों एवं समिति के सदस्यों ने मां दुर्गा के पूजा समारोह को सफल एवं भव्य बनाने का संकल्प लिया। आगामी दिनों में आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति की ओर से आवश्यकतानुसार आगे की बैठकें भी आयोजित की जाएंगी।

स्थान: कचनरवा (नेरूइयादामर), थाना कोन, जनपद सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)।

VIKASH RAGHUWANSHI
Author: VIKASH RAGHUWANSHI

संपादक | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 कचनरवा/कोन, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश 📰 स्थानीय खबरों की बुलंद आवाज़ समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए सदैव तत्पर। गांव, गरीब और आम जनता की आवाज़ को प्रमुखता से उठाना मेरा उद्देश्य है। सच • निष्पक्षता • जनसेवा जनहित के मुद्दों को सामने लाना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना मेरा संकल्प है।

error: Content is protected !!