September 27, 2026 4:18 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में युवा उद्यमिता के अंतर्गत जिला स्तरीय स्टार्ट अप व इनोवेटिव आइडिया प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में युवा उद्यमिता के अंतर्गत जिला स्तरीय स्टार्ट अप व इनोवेटिव आइडिया प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE
ओबरा/सोनभद्र।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ओबरा सोनभद्र में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के अन्तर्गत आविष्कार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय स्टार्ट अप व इनोवेटिव आइडिया प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम के संरक्षक महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार रहे। आविष्कार फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर विकास कुमार व कुश कुमार मौजूद रहे, कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ० संघमित्रा तथा डॉ. विकास कुमार के मार्गदर्शन में हुआ।कार्यक्रम में सोनभद्र जिले के कुल पन्द्रह टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें दस इंटर कॉलेज, पांच डिग्री लेवल के जिनमें दो डिग्री कॉलेज व तीन पालीटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओं की टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जिसमें इंटर कॉलेज में प्रथम स्थान पर जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की चांदनी, खुशी और कृति कुमारी, द्वितीय स्थान पर पी एम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की आकृति कुमार, आंशिक, पूजा कुमारी ,आंचल व तृतीय स्थान पर जंग बहादुर इंटर कॉलेज के शिवांश शंकर, अनिल व शुभम रहे व डिग्री कॉलेज/ पालीटेक्निक कॉलेज में प्रथम स्थान पर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, सिंदुरिया के आयुष चौधरी, आशुतोष यादव, मोहित कुमार, विवेक शर्मा व श्रेया, द्वितीय स्थान पर गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, ओबरा वाणिज्य विभाग की अनुष्का, वैभवी तिवारी व गरिमा गुप्ता व तृतीय स्थान पर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, चोपन के कन्हैया लाल, आयुषी कुमारी, मनीष सिंह व अंशुमान पाण्डेय रहे।कार्यक्रम के अंत में विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया जूरी मेंबर में ऋचा राज व अधिराज ने टीमों के बिजनेस मॉडल आइडिया प्रेजेंटेशन के पश्चात प्रश्न पूछ कर निर्णय लिया।आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।आविष्कार फाउंडेशन के विकास कुमार ने बताया कि विजेता टीमों का स्टेट लेवल पर लखनऊ में बिजनेस मॉडल आइडिया प्रेजेंटेशन अक्टूबर माह में होगा।महाविद्यालय के अन्य छात्र छात्रा, शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

DINESH UPADHYAY
Author: DINESH UPADHYAY

सोनभद्र ब्यूरो चीफ: दिनेश उपाध्याय (ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) Digital Bharat News - एक विश्वसनीय वेब-आधारित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की ताज़ा, सटीक एवं विश्वसनीय खबरों को जनता तक तेज़ी से पहुँचाना, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना तथा समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देना है। 🌐 Website: https://digitalbharatnews.com/ Digital Bharat News – सच के साथ, हर पल आपके साथ।

error: Content is protected !!