September 18, 2026 3:17 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत

तीन दिन बाद नंदुरबार से गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम, 20 से 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने घेरा एंबुलेंस

कोन/सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा पंचायत अंतर्गत मधुरी गांव निवासी मजदूर सोनू कुमार (35) पुत्र रामवृक्ष राम की महाराष्ट्र के नंदुरबार में निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई। गुरुवार को तीन दिन बाद उनका शव गांव पहुंचा तो परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। शव लेकर पहुंची एंबुलेंस को ग्रामीणों ने घेर लिया और मृतक के परिवार को 20 से 25 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की। बाद में लिखित आश्वासन मिलने पर मामला शांत हुआ।

बताया गया कि सोनू कुमार करीब तीन माह पूर्व महाराष्ट्र के नंदुरबार में जंक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के सब-कॉन्ट्रैक्टर एनजी मेनपावर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से हेल्पर के रूप में काम करने गए थे। काम के दौरान निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत से वह नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। साथियों ने उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

कंपनी ने दिया था मुआवजे का आश्वासन घटना के बाद साथ काम करने वाले मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन से मुआवजे को लेकर बातचीत की। बताया गया कि कंपनी की ओर से 15 से 20 दिनों के भीतर मुआवजे की राशि मृतक के खाते में भेजने का आश्वासन दिया गया था। इधर, शव तीन दिन बाद गांव पहुंचा तो ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल मुआवजे की मांग शुरू कर दी।इस दौरान वेंडर सप्लायर की ओर से भी कंपनी से तत्काल कुछ धनराशि देने की मांग की गई, लेकिन कंपनी की ओर से बीमा का हवाला दिया जाता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने मृतक के परिवार को 20 से 25 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग रखी। बाद में वीरेंद्र की ओर से मुआवजे की जिम्मेदारी लेने तथा लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ।तीज की फोटो भेजना…’, पति की आखिरी बात याद कर रो पड़ी पत्नी पति का शव देखकर सोनू की पत्नी बेसुध हो गई। रोते हुए पत्नी ने बताया कि घटना से पहले सोनू काफी खुश थे। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि “तीज पर्व की फोटो मुझे भेजना।” पत्नी ने कहा कि कुछ समय पहले तक जो पति तीज की फोटो मांग रहे थे, आज उनका शव सामने पड़ा है। उन्होंने भावुक होकर कहा, “मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि वह हमें छोड़कर चले गए।”सोनू कुमार अपने पीछे पत्नी और पूरे परिवार को छोड़ गए हैं। शव पहुंचने के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख बंशीधर राम, पूर्व प्रधान उदय यादव, घुरा राम, रंजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कंपनी और संबंधित ठेकेदार से मृतक के आश्रित परिवार को शीघ्र उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की।

VIKASH RAGHUWANSHI
Author: VIKASH RAGHUWANSHI

संपादक | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 कचनरवा/कोन, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश 📰 स्थानीय खबरों की बुलंद आवाज़ समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए सदैव तत्पर। गांव, गरीब और आम जनता की आवाज़ को प्रमुखता से उठाना मेरा उद्देश्य है। सच • निष्पक्षता • जनसेवा जनहित के मुद्दों को सामने लाना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना मेरा संकल्प है।

error: Content is protected !!