September 15, 2026 1:09 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज की बदहाली पर उठी आवाज जर्जर भवन, शिक्षकों की कमी और स्थानांतरण की जांच की मांग

विंढमगंज, सोनभद्र। झारखंड सीमा से सटे विंढमगंज स्थित भारती इंटरमीडिएट कॉलेज की समस्याओं को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल को पत्र भेजकर विद्यालय की स्थिति सुधारने की मांग की गई है।

 


पत्र में बताया गया कि कभी कॉलेज में करीब 2000 छात्र-छात्राएं अध्ययन करते थे, लेकिन पिछले करीब 13 वर्षों से प्रबंधन की निष्क्रियता, प्रशासन की उदासीनता, शिक्षकों की कमी और लगभग 60-70 वर्ष पुराने जर्जर भवन के कारण वर्तमान में छात्र संख्या घटकर करीब 1000 रह गई है।मांग की गई कि विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाए तथा पिछले सत्र में अंग्रेजी शिक्षक अमरजीत त्रिपाठी और गणित शिक्षक चंदन प्रजापति के स्थानांतरण की तत्काल जांच कराई जाए। साथ ही प्रधानाचार्य, शिक्षकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियमित बहाली तथा जर्जर भवन का ध्वस्तीकरण कर नया भवन बनवाने की मांग की गई।विद्यालय के सामने की जमीन और क्रीड़ास्थल को भी अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग पत्र में की गई है।
मांग उठाने वालों में लवकुश चंद्रवंशी, जितेन्द्र तिवारी, ओम प्रकाश, परमात्मा गुप्ता एवं सरजू प्रसाद गुप्ता शामिल रहे।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!