महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश लेकर मलिया नदी से भरा जल,जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
विंढमगंज (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के मुड़ीसेमर गांव स्थित प्राचीन शिव शक्ति मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर नव युवक दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। शनिवार को सप्तमी के अवसर पर मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और बच्चे शामिल हुए।

कलश यात्रा में श्रद्धालु महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश लेकर लंबी कतार में निकलीं। यात्रा गांव के ब्रह्मा पीपल स्थान तक पहुंची। इसके बाद श्रद्धालु मुड़ीसेमर स्थित मलिया नदी पहुंचे, जहां से जल लेकर वापस शिव शक्ति मंदिर परिसर में स्थापित दुर्गा पंडाल पहुंचे। इस दौरान मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
पूजा कार्यक्रम में यजमान जय मौर्या और शंकर पाल शामिल रहे, जबकि पुजारी शेषमणि पांडेय ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। आयोजन को सफल बनाने में नव युवक दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य जुटे हुए हैं।
समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार पासवान, उपाध्यक्ष बनवारी यादव, कोषाध्यक्ष विजय कुशवाहा, उप कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार, संचालक अमरेश कुमार, प्रबंधक सरजू यादव, सचिव राम सूरत यादव, मीडिया प्रभारी चंतन कुशवाहा, उप संचालक राकेश पासवान, संरक्षक राम कुमार यादव और मंत्री प्रदीप कुमार सहित अन्य सदस्य आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।
नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने को मिल रहा है। मां दुर्गा की आराधना के साथ श्रद्धालु क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना कर रहे हैं।












