विंढमगंज, सोनभद्र। स्थानीय लोगों की सूचना पर सोमवार को कनहर नदी में जले हुए कंकाल के दिखाई देने से क्षेत्र में चर्चा फैल गई। सूचना पर विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।

थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र के अनुसार, जांच में प्रथम दृष्टया पता चला कि हाल ही में किसी परिवार द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया गया था। कनहर नदी में अचानक पानी बढ़ने के कारण अधजला अवशेष बहकर नदी में आ गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अवशेष को दफना दिया। पुलिस के मुताबिक मौके पर किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है और प्रथम दृष्टया यह कोई आपराधिक मामला प्रतीत नहीं होता।











