August 22, 2026 6:47 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

वज्रपात की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

वज्रपात की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

विंढमगंज (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के मुड़ीसेमर ग्राम पंचायत में मंगलवार शाम करीब 4 बजे हुई तेज बारिश और वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गईlप्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्नी देवी (32 वर्ष), पत्नी आशीष उर्फ भोला हलवाई, खेत से मवेशी लेकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।मृतका अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं। मां की मौत के बाद छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों को बिलखता देख गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गईं।घटना की सूचना मिलते ही विंढमगंज थाना के उपनिरीक्षक सुनील राय, उपनिरीक्षक बीरबहादुर तथा कांस्टेबल फोरोज आलम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की मांग की है।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!