July 15, 2026 1:51 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

विंढमगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

विंढमगंज (सोनभद्र), 11 जुलाई। विंढमगंज थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 जुलाई 2026 की रात करीब 9:20 बजे हरनाकछार स्थित दशरथ मोड़ तिराहा से गैंगस्टर एक्ट में वांछित अजय मेहता (38 वर्ष) पुत्र बृजेश्वर, निवासी ग्राम कटौधी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना विंढमगंज में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा उस पर वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव, हेड कांस्टेबल ऐनुल होदा खाँ तथा हेड कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

जरुर पढ़ें
ताज़ा ख़बर
error: Content is protected !!