August 26, 2026 11:38 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

लगातार बारिश से विंढमगंज में दो कच्चे मकान गिरे, बाल-बाल बचे लोग

विंढमगंज। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते अलग-अलग स्थानों पर दो कच्चे मकान गिर गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन मकान गिरने से गृहस्थी का सामान और अन्य सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुटवेढ़वा निवासी संजय कुमार पुत्र जोखू राम का कच्चा मकान लगातार बारिश के कारण गिर गया। इस मकान में आवश्यक सामग्री रखी जाती थी। मकान गिरने से उसमें रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार को नुकसान उठाना पड़ा।

वहीं बुटवेढ़वा निवासी ऐनुल सिद्दीकी पुत्र निजामुद्दीन सिद्दीकी का भी कच्चा मकान बारिश के चलते रात में अचानक गिर गया। बताया गया कि ऐनुल सिद्दीकी के माता-पिता इसी कमरे में रहते थे। मकान की स्थिति को देखते हुए उन्हें पहले ही खतरे का आभास हो गया था, जिसके बाद वे अपने पुत्र के यहां चले गए। इसके बाद रात में मकान भरभराकर गिर गया। समय रहते परिवार के लोगों के बाहर चले जाने से एक बड़ी घटना होने से टल गई।

लगातार बारिश के कारण कच्चे मकानों के गिरने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। पीड़ित परिवारों ने शासन-प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर उचित सरकारी सहायता एवं मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!