दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार
महुली/सोनभद्र। 15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, महुली शाखा परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा प्रबंधक राहुल सिंह ने किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के मूल्यों को स्मरण किया।
इस अवसर पर दिरगंज, राम कनौजिया, कलामुद्दीन सुजुकी, बुंदेल चौबे, छोटेलाल कनौजिया (पूर्व ग्राम प्रधान, पोलवा) सहित बैंक से जुड़े कर्मचारी एवं क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने देश की प्रगति, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। शाखा प्रबंधक राहुल सिंह ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देशहित में एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।










