November 11, 2026 6:24 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

छठ महापर्व पर भी विंढमगंज बाजार में लगा कूड़े का अंबार, सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

विंढमगंज (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विंढमगंज बाजार में छठ महापर्व के अवसर पर भी साफ–सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से जगह–जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है। इससे स्थानीय ग्रामीणों एवं दुकानदारों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

गौरतलब है कि विंढमगंज क्षेत्र में छठ महापर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सहित कई प्रदेशों और पड़ोसी राज्य झारखंड से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं प्रवासियों के आने की संभावना रहती है। इसके बावजूद बाजार से लेकर छठ पूजा स्थल के आसपास तक गंदगी का अंबार लगा होना स्थानीय सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि कागजों पर तीन सफाई कर्मियों की नियुक्ति बताई जाती है, लेकिन धरातल पर एक भी सफाईकर्मी नियमित रूप से दिखाई नहीं देता। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी कौन निभा रहा है और उनकी उपस्थिति की निगरानी कौन कर रहा है?

वहीं सफाई व्यवस्था को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि नियुक्त सफाईकर्मी गांव में आते ही नहीं हैं। इस संबंध में ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि गांव की सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए निजी तौर पर एक सफाईकर्मी रखा गया है, जिसका भुगतान वे अपने स्तर से करते हैं।

स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि क्षेत्र के कई समाजसेवी लोगों द्वारा सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए कई बार ग्राम प्रधान एवं संबंधित अधिकारियों से बातचीत की गई तथा समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। बार-बार शिकायत और बातचीत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

अब सवाल यह उठता है कि जब पंचायत में तीन सफाईकर्मियों की नियुक्ति है तो उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किसकी है? क्या सफाईकर्मियों को पिछले दो वर्षों से वेतन नहीं मिल रहा है या फिर वेतन भुगतान होने के बावजूद उनसे काम नहीं लिया जा रहा है? यदि वेतन दिया जा रहा है तो संबंधित अधिकारी उनकी कार्यप्रणाली की निगरानी क्यों नहीं कर रहे हैं?

उन्हें एससी एसटी में फंसने की धमकी दी जाती है वहीं कई ग्रामीणों का दबे जुबानी करना है कि जब भी सफाई कर्मियों को सफाई को लेकर बात किया जाता है तोस्थानीय ग्रामीणों एवं समाजसेवियों ने ग्राम पंचायत और ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि छठ महापर्व को देखते हुए तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाया जाए तथा सफाईकर्मियों की उपस्थिति और कार्यों की जांच कराई जाए, ताकि क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को गंदगी के बीच पूजा-अर्चना करने के लिए मजबूर न होना पड़े।

अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कब संज्ञान लेते हैं और विंढमगंज बाजार को गंदगी से निजात दिलाने के लिए धरातल पर क्या कदम उठाते हैं।

 

Ajay kumar Gupta
Author: Ajay kumar Gupta

Ajay gupta

error: Content is protected !!