August 25, 2026 3:13 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप

कोन (सोनभद्र)। कोन थाना क्षेत्र के पुरानी तालाब के पास मंगलवार की दोपहर करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव तालाब में उतराता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी और शव को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच गए।


स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। शव काफी समय से पानी में पड़ा होने के कारण उससे दुर्गंध आ रही थी, जिसके चलते उसे बाहर निकालने में पुलिस को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
मृतक की पहचान लक्ष्मण पटेल (लगभग 50 वर्ष), पुत्र स्व. सुखाड़ी पटेल, निवासी शिवपुर, थाना कोन, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा सहित आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Digital Bharat News
Author: Digital Bharat News

Digital Bharat News डेस्क पर प्रकाशित प्रत्येक समाचार हमारी संपादकीय टीम की सख्त जांच-परख और सत्यापन प्रक्रिया से गुजरता है। हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, विशेष साक्षात्कार और रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा तथ्यों, स्रोतों और संदर्भों के आधार पर सावधानीपूर्वक सत्यापित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष, सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण घटना की प्रमाणिक और संतुलित जानकारी प्राप्त कर सकें।

error: Content is protected !!