September 11, 2026 6:24 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

दो किलोमीटर सड़क पर गड्ढों का राज, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन रोड नहीं तो वोट नहीं” के नारों से गूंजा मुडिसेमर, तत्काल सड़क निर्माण की मांग

विंढमगंज/सोनभद्र। विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुडिसेमर की अम्बेडकर बस्ती एवं कुशवाहा बस्ती से होकर झारखंड बॉर्डर तक जाने वाली करीब दो किलोमीटर ग्रामीण सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने रमेश चंद्र एडवोकेट के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग की।मौके पर मौजूद रमेश चंद्र एडवोकेट ने कहा कि सरकार एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने की बात कर रही है, वहीं इस मार्ग की बीते करीब 10 वर्षों से मरम्मत नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क की बदहाली से आमजन के साथ विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में काफी दिक्कत होती है।ग्रामीण सुधीर पासवान ने कहा कि इस मार्ग के आसपास करीब सैकड़ों परिवार निवास करते हैं और प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क पर गड्ढों के कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने “रोड नहीं तो वोट नहीं” के नारे लगाते हुए चेतावनी दी कि जल्द सड़क निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


उमाशंकर शर्मा ने कहा कि ग्राम प्रधान सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को सड़क की समस्या के संबंध में कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के दिनों में सड़क के बड़े गड्ढों में करीब तीन से चार फीट तक पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग की कि जनहित को देखते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराया जाए।प्रदर्शन के दौरान कामेश्वर कुशवाहा, गुलाम मोहम्मद, मुन्नू हवाई, उमेश पासवान, पूरन पासवान, अशोक पासवान, संजय यादव, हृदय कुशवाहा, राजेंद्र हवाई, चंद्रिका साहू, मुन्नीलाल भारती, रामेश्वर कुशवाहा, गोपाल कुशवाहा, उदय कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, प्रभु कुशवाहा, नंदलाल कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, अमित यादव, मुरली यादव, कृष्णा पासवान, लाल बहादुर पासवान, सोनू कुशवाहा, पूर्व बीडीसी राजेश पाल, प्रमोद कुशवाहा, रंजन कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!