August 22, 2026 5:02 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

मेदनीखाड़ में अनुसूचित जाति समाज की बैठक संपन्न, जातिगत भेदभाव का विरोध करने का लिया संकल्प

मेदनीखाड़(दुद्धी/सोनभद्र)। मेदनीखाड़ गांव में अनुसूचित जाति समाज की एक बैठक पूर्व प्रधान मुन्ना लाल गौतम के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में समाज के बुद्धिजीवियों एवं ग्रामीणों ने जातिगत भेदभाव और अपमानजनक टिप्पणियों पर चिंता व्यक्त की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अनुसूचित जाति समाज के लोग हमेशा सभी वर्गों के सुख-दुःख में सहयोग और मदद करते हैं, लेकिन यदि कोई व्यक्ति जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करेगा या जातिगत भेदभाव करेगा, तो ऐसे लोगों के सामाजिक कार्यों में समाज कोई सहयोग या सहानुभूति नहीं रखेगा।

बैठक में उपस्थित लोगों ने सामाजिक सम्मान, समानता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का आह्वान किया तथा सभी से संविधान और कानून के अनुरूप सभी नागरिकों का सम्मान करने की अपील की।बैठक में प्रमुख रूप से मुन्ना लाल गौतम (पूर्व प्रधान), कैलाश राम, सुरेन्द्र प्रताप, रामप्यारे, अमरेश भारती,राजेश ,शंकर राम, राजकुमार भारती एवं बेचन राम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!