November 13, 2026 10:32 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

विश्व आदिवासी दिवस पर राजा बरियार शाह आदिवासी समिति ने निकाली भव्य रैली

 

विंढमगंज (सोनभद्र)। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राजा बरियार शाह आदिवासी समिति केवाल (सुगवामान), विंढमगंज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के नेतृत्व में भव्य रैली निकाली गई, जिसमें युवक-युवतियों, बच्चों, बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली विंढमगंज बाजार होते हुए दुद्धी टाउन खेल मैदान तक पहुंची। इस दौरान आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। रैली में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दिनेश यादव बतौर अतिथि शामिल हुए। वहीं राजेश रावत, मुन्ना लाल गौतम, ओम रावत, सुरेंद्र पासवान एवं कार्तिक यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

रैली को लेकर विंढमगंज प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। प्रशासन एवं पुलिस टीम के सहयोग से रैली शांतिपूर्ण ढंग से दुद्धी टाउन खेल मैदान तक पहुंची।समिति के पदाधिकारियों में विजय सिंह गोंड अध्यक्ष, जय प्रकाश आयाम उपाध्यक्ष, सोमरू सिंह मरकाम कोषाध्यक्ष, दिनेश कुमार चेरो संरक्षक, राजेंद्र प्रसाद एडवोकेट महासचिव तथा संतोष सिंह गोंड एडवोकेट विधिक सलाहकार सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।समिति ने विश्व आदिवासी दिवस को एकजुटता, गौरव और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बताते हुए समाज के लोगों से अपनी संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!