September 9, 2026 5:42 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जांच की मांग

 

विंढमगंज, सोनभद्र। ग्राम पंचायत धरती डोलवा में वित्त आयोग योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 में अनिल उर्फ भंटू के घर से जमुना के घर तक कराए गए सीसी रोड निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के बाद रास्ते में ही दो हिस्सों में बंट गई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौके पर लगे शिलापट्ट के अनुसार उक्त विकास कार्य का लोकार्पण तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रंजना चौधरी की उपस्थिति में किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी धनराशि से कराए गए निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच आवश्यक है।

ग्रामीण लग्न उरांव, भगवान पासवान, कलावती देवी, सुनील, नंदलाल एवं दुखन ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर स्थलीय जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जांच में निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी या अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जानी चाहिए।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि क्षेत्र की कई अन्य ग्रामीण सड़कों की स्थिति भी खराब है। बरसात के मौसम में टूटी सड़कों और गड्ढों के कारण राहगीरों को विशेष परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र की सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजनाओं से कराए जाने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता ऐसी होनी चाहिए कि उनका लाभ ग्रामीणों को लंबे समय तक मिल सके। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!