September 5, 2026 10:20 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

दुद्धी में सीसी सड़क निर्माण में अनियमितता पर उठे सवाल, मनोनीत सभासद ने रुकवाया काम

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)

दुद्धी (सोनभद्र)।नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड नंबर 8 और 11 में हाल ही में शिलान्यास की गई सीसी सड़क के निर्माण में गंभीर अनियमितता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। लाडे खां के घर से मुनीजी के घर तक बनने वाली इस सड़क का रविवार को ही नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारम्भ किया था। हालांकि, निर्माण कार्य शुरू होते ही मानकों की अनदेखी पर विवाद गहरा गया और मनोनीत सभासद सुमित सोनी ने मौके पर पहुंच कर हो रहे घटिया निर्माण को बंद करा दिया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार, ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण के तय मानकों को पूरी तरह ताक पर रखकर लीपापोती की जा रही थी।बताया कि नियमानुसार मजबूती के लिए सीसी रोड के नीचे पत्थर की सोलिंग डालना आवश्यक है, लेकिन बिना सोलिंग के ही सीधे ढलाई की जा रही थी।इसके अलावा निर्माण में टिकाऊपन के लिए जरूरी मोटा बालू गायब था और उसकी जगह बारीक बालू का इस्तेमाल हो रहा था। साथ ही, निम्न स्तर की कंपनी के सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा था।

भूमि पूजन के बाद यह मार्ग ठोस, टिकाऊ और बारिश में जलजमाव से राहत देने वाला बताया गया था,लेकिन काम की शुरुआत में ही घटिया सामग्री के प्रयोग से नगर पंचायत के दावों पर सवालिया निशान लग गया है।

मनोनीत सभासद सुमित सोनी व वेद प्रकाश अग्रहरि ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जनता के पैसे का दुरुपयोग और निर्माण में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक गुणवत्तायुक्त सीमेंट, मोटा बालू और नियमानुसार सोलिंग का कार्य पूरा नहीं होता, तब तक निर्माण कार्य बंद रहेगा। इस घटना के बाद से ठेकेदार और संबंधित विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। यह सीसी सड़क का निर्माण कार्य डूडा से कराई जा रही है। बताया जाता है कि ठेकेदार काम करके घटिया चले जाते हैं लेकिन संबंधित जिम्मेदार जूनियर इंजीनियर और अधिकारी का कहीं अता पता नहीं चलता। जिलाधिकारी से लोगों ने इसकी उचित जांच कराए जाने की मांग किया है नहीं तो आंदोलन की चेतावनी दी है।

Nitesh Kumar
Author: Nitesh Kumar

Nice

error: Content is protected !!