August 18, 2026 2:16 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

कनहर नदी पुल पर जमा कीचड़ और पानी से राहगीरों को परेशानी, सफाई की मांग

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)

महुली/दुद्धी, सोनभद्र। महुली से दुद्धी जाने वाले मार्ग पर शाहपुर के समीप कनहर नदी पर बने पुल की स्थिति इन दिनों चिंताजनक बनी हुई है। पुल पर काफी मात्रा में मिट्टी और कीचड़ जमा होने के कारण बारिश के पानी का निकास प्रभावित हो रहा है, जिससे कई स्थानों पर पानी जमा हो जाता है।

 

स्थानीय लोगों एवं वाहन चालकों का कहना है कि पुल पर लंबे समय से जमा कीचड़ और मिट्टी के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से फिसलन और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यदि समय रहते पुल की साफ-सफाई नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है।

 

ग्रामीणों ने संबंधित पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि पुल पर जमा मिट्टी, कीचड़ और पानी की तत्काल सफाई कराकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वाहन चालकों एवं राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Nitesh Kumar
Author: Nitesh Kumar

Nice

error: Content is protected !!