August 25, 2026 3:17 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम

कोन/कचनरवा। सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा टोला असनाबांध में एक माह के भीतर एक ही परिवार में हुई दो मौतों से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। करीब एक माह पहले पुत्री की मौत के बाद सोमवार को उसके पिता मानिकचंद उरांव (62 वर्ष) का भी अचानक निधन हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानिकचंद उरांव की पुत्री की करीब एक माह पहले मौत हो गई थी।

बेटी की मौत से वह काफी आहत थे। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, बेटी के निधन के बाद से वह गहरे सदमे में थे। मंगलवार को वह घर के पास मौजूद थे, तभी अचानक गिर पड़े। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो गई।मानिकचंद उरांव गांव में मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। वह ग्रामीणों के सुख-दुख में हमेशा शामिल रहते थे। उनके अचानक निधन की खबर मिलते ही आसपास के लोग और रिश्तेदार उनके घर पहुंचने लगे। परिवार में एक माह के अंतराल में बेटी के बाद पिता की मौत से हर कोई स्तब्ध है।ग्रामीणों ने बताया कि मानिकचंद का व्यवहार सभी के प्रति आत्मीय था और गांव में उनकी अच्छी पहचान थी। उनके निधन की खबर से पूरे असनाबांध और कचनरवा क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों के लिए यह घटना बेहद दुखद और सदमे वाली बताई जा रही है।एक माह के भीतर परिवार में दो मौतों ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है।

Digital Bharat News
Author: Digital Bharat News

Digital Bharat News डेस्क पर प्रकाशित प्रत्येक समाचार हमारी संपादकीय टीम की सख्त जांच-परख और सत्यापन प्रक्रिया से गुजरता है। हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, विशेष साक्षात्कार और रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा तथ्यों, स्रोतों और संदर्भों के आधार पर सावधानीपूर्वक सत्यापित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष, सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण घटना की प्रमाणिक और संतुलित जानकारी प्राप्त कर सकें।

error: Content is protected !!