October 18, 2026 10:01 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा मे मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

मां काली शक्तिपीठ में भव्य आरती, सलैयाडीह शिव मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा समिति ने कराया आरती व भंडारे का आयोजन

विंढमगंज, सोनभद्र शारदीय नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा अर्चना के लिए क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

विंढमगंज क्षेत्र में एनएच-39 से सटे सततवाहिनी नदी के तट पर स्थित मां काली शक्तिपीठ मंदिर में भव्य आरती का आयोजन किया गया। आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। घंटा-घड़ियाल और मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मां काली की आरती में भाग लिया और आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं महिला श्रद्धालुओं ने माता रानी को रिझाने के लिए नृत्य संगीत तथा गान बजान का कार्यक्रम में भरपूर सहयोग देते हुए पूरे परिसर को आनंद मय बना दिए थे वहीं, सलैयाडीह स्थित शिव मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की भभ्य आरती एवं भंडारे का आयोजन किया गया। यहां भी प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। महिला, पुरुष एवं अन्य भक्तों ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाया।नवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के शिव मंदिर धरतीडोलवा में भी आरती के साथ-साथ डांडिया का नृत्य बच्चों ने प्रस्तुत किया वही मुड़ीसेमर शिव मंदिर के प्रांगण में हो रहे दुर्गा पूजा के कार्यक्रम में भी महा आरती में भक्तों का ताता लगा रहा तथा विण्ढ़मगंज के अन्य मंदिरों में भी उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ से क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। जगह-जगह पूजा-पाठ, आरती और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से भक्त मां दुर्गा की आराधना में लीन हैं। वही थाना प्रभारी मंदिर के पास अपने हमराहीयों के साथ खड़े होकर शांति व्यवस्था में लग रहे।

Ajay kumar Gupta
Author: Ajay kumar Gupta

Ajay gupta

error: Content is protected !!