October 15, 2026 3:15 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

श्री मालेश्वर महादेव मंदिर हरनाकछार में मां कुष्मांडा की पूजा संपन्न, नवरात्र के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल।

जजमान जितेन्द्र प्रसाद के साथ पंडित अशूमान तिवारी ने विधि-विधान से कराया पूजन-पाठ।

विंढमगंज (सोनभद्र)। विकास खंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार स्थित श्री मालेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में नवरात्र के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर मंदिर के सम्मानित सदस्यों और ग्रामीणों ने श्रद्धापूर्वक पूजन-पाठ में भाग लिया।

मंदिर परिसर में धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-पाठ संपन्न कराया गया। जजमान जितेन्द्र प्रसाद ने पंडित अशूमान तिवारी के मार्गदर्शन में मां कुष्मांडा की आराधना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

स्थानीय स्तर पर दी गई जानकारी के अनुसार, श्री मालेश्वर महादेव मंदिर हरनाकछार के प्रांगण में लंबे समय से नवरात्र पाठ की परंपरा चली आ रही है। आयोजकों ने इस धार्मिक आयोजन में सहयोग देने वाले सम्मानित सदस्यों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

नवरात्र के पावन अवसर पर मंदिर में पूजा-पाठ के माध्यम से धार्मिक आस्था और आपसी सहभागिता का संदेश देखने को मिला।।

 

Ravi Kumar
Author: Ravi Kumar

दुद्धी/संवाद/ रवि सिंह/सोनभद्र

error: Content is protected !!