October 23, 2026 2:54 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

आज होगा असत्य पर सत्य की विजय, भारती इंटर कॉलेज खेल मैदान व छठ पूजा स्थल पर होगा रावण दहन विंढमगंज (सोनभद्र)। असत्य पर सत्य की विजय और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पर्व आज विंढमगंज क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाएगा। स्थानीय भारती इंटर कॉलेज के खेल मैदान एवं छठ पूजा स्थल पर विशालकाय रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। विंढमगंज में रावण दहन की यह ऐतिहासिक परंपरा करीब 50 वर्षों से चली आ रही है। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए सोनभद्र सहित आसपास के क्षेत्रों और पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। विजयादशमी के अवसर पर दोनों स्थलों पर मेले को लेकर उत्साह का माहौल रहता है। क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं की आकर्षक झांकियां भी खेल मैदान में पहुंचती हैं। हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे इस आयोजन में शामिल होकर मेले की रौनक बढ़ाते हैं। राम-रावण युद्ध होगा आकर्षण का केंद्र रावण दहन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीराम और दशानन रावण के बीच होने वाला प्रतीकात्मक युद्ध होता है। युद्ध के अंतिम चरण में भगवान श्रीराम का बाण रावण के विशालकाय पुतले को धराशायी कर देता है। इसके साथ ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठता है और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश जन-जन तक पहुंचता है। राम जानकी मंदिर के कार्यकर्ताओं की रहती है अहम भूमिका इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में राम जानकी मंदिर के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। कार्यकर्ता महीनों पहले से तैयारियों में जुट जाते हैं और अथक मेहनत से मेले को आकर्षक स्वरूप प्रदान करते हैं। रावण के विशालकाय पुतले के निर्माण से लेकर अन्य व्यवस्थाओं तक में आयोजन समिति के सदस्यों का योगदान सराहनीय रहता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहता है। थाना प्रभारी अपने हमराहियों के साथ मौके पर मुस्तैद रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, ताकि श्रद्धालुओं और दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। विजयादशमी के अवसर पर विंढमगंज के दोनों आयोजन स्थलों पर उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा। लोगों को उस ऐतिहासिक क्षण का इंतजार है, जब भगवान श्रीराम के बाण से रावण का विशालकाय पुतला धू-धू कर जलेगा और पूरा क्षेत्र असत्य पर सत्य की विजय के जयघोष से गूंज उठेगा।

नागपंचमी पर हनुमान मंदिर परिसर में सजा कुश्ती का अखाड़ा, पहलवानों ने दिखाया दमखम

 

विंढमगंज। नागपंचमी के पावन अवसर पर विंढमगंज स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार की शाम पारंपरिक कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। शाम करीब 4 बजे शुरू हुए इस दंगल में आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने दांव-पेच और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं दर्शक मंदिर परिसर में जुटे रहे।

कार्यक्रम की अगुवाई आनंद द्विवेदी ने की। दंगल का शुभारंभ विधिवत पूजा-पाठ के साथ किया गया। पूजा के बाद अखाड़े में पहलवानों के बीच मुकाबले शुरू हुए। सबसे पहले केवाल और घिवही क्षेत्र के पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। दोनों पहलवानों के बीच हुए मुकाबले को देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह रहा।

जैसे-जैसे कुश्ती के मुकाबले आगे बढ़ते गए, मंदिर परिसर में दर्शकों की भीड़ भी बढ़ती गई। लोगों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। अखाड़े में पहलवानों ने दांव-पेच लगाते हुए अपनी ताकत और कुशलता का प्रदर्शन किया। नागपंचमी के अवसर पर आयोजित इस पारंपरिक दंगल ने क्षेत्र की पुरानी खेल एवं कुश्ती परंपरा की याद ताजा कर दी।

दंगल का आयोजन देर शाम करीब 6 बजे तक चलता रहा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को आयोजकों की ओर से नगद पुरस्कार एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संचालक अछेवर नाथ, संजीत गुप्ता सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने का भी काम करते हैं।नागपंचमी के अवसर पर आयोजित कुश्ती दंगल को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। दर्शकों ने पहलवानों के मुकाबलों का आनंद लिया और विजेता पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।

Om prakash Rawat
Author: Om prakash Rawat

📰 पत्रकार | सामाजिक कार्यकर्ता 📍 विंढमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश ✍️ स्थानीय खबरों की आवाज़ 🤝 समाजहित एवं जनसमस्याओं के लिए हमेशा तत्पर 🏡 गांव, गरीब और आम जनता की बात 📢 सच, निष्पक्षता और जनसेवा मेरा संकल्प

error: Content is protected !!