August 22, 2026 5:03 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

शिष्टाचार मुलाकात में नए थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा का हुआ सम्मान, कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा

विंढमगंज (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना के नवागत प्रभारी निरीक्षक रविकांत मिश्रा से आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष अमरेश कुमार तथा भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का स्मृति चिन्ह भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द, आमजन की सुरक्षा तथा पुलिस-जनता के बेहतर समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने अपेक्षा जताई कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून का राज और अधिक मजबूत होगा तथा लोगों को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय मिलेगा।

इस अवसर पर थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा ने सम्मान के लिए आज़ाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस आम जनता की सुरक्षा, शांति व्यवस्था एवं कानून के प्रभावी पालन के लिए पूरी निष्ठा और निष्पक्षता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने की अपील की।

शिष्टाचार मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Digital Bharat News
Author: Digital Bharat News

Digital Bharat News डेस्क पर प्रकाशित प्रत्येक समाचार हमारी संपादकीय टीम की सख्त जांच-परख और सत्यापन प्रक्रिया से गुजरता है। हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, विशेष साक्षात्कार और रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा तथ्यों, स्रोतों और संदर्भों के आधार पर सावधानीपूर्वक सत्यापित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष, सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण घटना की प्रमाणिक और संतुलित जानकारी प्राप्त कर सकें।

error: Content is protected !!