विंढमगंज (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने विंढमगंज थाना क्षेत्र स्थित खुशी लॉज में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। साथ ही स्नातक क्षेत्र से केदारनाथ सिंह और शिक्षक क्षेत्र से डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

बैठक में भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी श्रवण गोंड, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष नरेश पासवान, मनोज मिश्रा, मनोज सिंह बबलू, सुरेंद्र अग्रहरि, जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, अशोक जायसवाल, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, मनीष मद्धेशिया, संजय गुप्ता, आर. जायसवाल, सुरेंद्र रावत और उपेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक के बाद राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने राम-जानकी डिहवार बाबा मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। मंदिर में बाबा श्री 108 वेद मोहन दास ब्रह्मचारी ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर आशीर्वाद दिया।












